नन्ही परी को घर लेकर आए मनोज तिवारी, बोले- छोटा बाबू आ गया

फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है 

मनोज तिवारी कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया 

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्वीट वीडियो शेयर किया है.  

वे पूरे जोर-शोर से ग्रैंड अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं 

बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है 

मनोज तिवारी अपनी लाडली को जैसे ही गोद में लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों के साथ उनकी नन्ही परी का वेलकम किया गया 

 फिर घर में एंट्री करने से पहले बेटी की आरती हुई और टीका लगाया गया 

मनोज तिवारी ने घर में बने मंदिर में भी अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए 

भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बेटी को प्यार से बेड पर लेटाया