'पठान' ने हद कर दी! कॉपी है SRK की फिल्म का गाना 'झूमे जो पठान'?

लो जी, ये तो हद ही हो गई! बेशर्म रंग गाने के बाद एक बार फिर 'पठान' पर गाना की धुन चुराने का आरोप लगा रहा है 

गुरुवार को पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ. रिलीज के साथ ही ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया

लेकिन क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार भी पठान के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की चोरी पकड़ने का दावा किया है 

सोशल मीडिया पर दावा है कि पठान का सॉन्ग 'झूमे जो पठान' कॉपी है. जैसे ही 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ 

सोशल मीडिया पर सुखविंदर सिंह का एक पुराना गाना वायरल होने लगा 

लोगों का दावा है कि 'झूमे जो पठान' गाने की धुन सुखविंदर सिंह के गाने से कॉपी है

दोनों गानों के बीट्स में काफी हद तक समानता लगती है 

यूजर्स सुखविंदर सिंह के और 'झूमे जो पठान' गाने का कोलाज वीडियो बनाकर दोनों सॉन्ग में समानताएं दिखाने की कोशिश कर रहे हैं 

दोनों गानों का म्यूजिक काफी सिमिलर लगता है. बस फिर क्या था पठान के मेकर्स की ट्रोलिंग शुरू हो गई