2023 में रिश्ता पक्का! इन सेलेब्स के घर बजेगी शहनाई, लेंगे सात फेरे

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का 

अटकलें तेज हैं कि दोनों 2023 में शादी करेंगे. उनकी वेडिंग लोकेशन चंडीगढ़ बताई जा रही है 

पूरे 2022 में अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल के शादी की खबरें सुर्खियों में रहीं 

अब काफी चांस बताए जा रहे हैं कि दोनों 2023 में शादी करें. उनकी शादी की तारीख 21-23 जनवरी रिवील की गई है 

जबसे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने अपना रिश्ता कंफर्म किया है, उनकी वेडिंग डेट कई बार सामने आई है 

कपल के 2022 में शादी की बात कही गई. अब उनकी शादी 2023 में होने के दावे हो रहे हैं 

टीवी के ट्रेंडिंग कपल का प्यार बिग बॉस 15  में  परवान चढ़ा था.  अभी भी दोनों का रिश्ता बना हुआ है 

वे एक दूसरे के लिए काफी सीरियस बताए जाते हैं. सुनने में आया है कपल 2023 के मिड में शादी कर सकता है 

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 2023 में शादी कर सकते हैं.