उपमा अलंकार
उपमा अलंकार : हिंदी बाराखड़ी डॉट कॉम पे आपका स्वागत है। आपको मालूम ही होगा की उपमा अलंकार अलंकार का ही एक प्रकार है। तो आज आप सिर्फ उपमा अलंकार किसे कहते हैं, उपमा अलंकार की परिभाषा, उपमा अलंकार के भेद और उदहारण जानने वाले हैं।
उपमा अलंकार किसे कहते हैं
उपमा अलंकार की परिभाषा : जब किसी दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकार होता है।
उपमा अलंकार में एक वस्तु या प्राणी कि तुलना दूसरी प्रसिद्ध वस्तु के साथ कि जाती है।
उपमा अलंकार के भेद
उपमा अलंकार के चार भेद निचे मुजब हैं।
उपमेय : जिसकी उपमा दी जाय या जिसकी तुलना की जाय। उसे उपमेय अलंकार कहते हैं।
उपमान : जिससे उपमा दी जाय या जिससे तुलना की जाय। उसे उपमान अलंकार कहते है।
वाचक : जिस शब्द से उपमा या तुलना प्रकट की जाय। उसे वाचक शब्द कहा जाता है। जैसे-समान, जैसे, ज्यों, तरह सदृश, सरिस वगेरा
समान धर्म : जिस गुण की उपमा दी जाय या दोनों के जिस गुण की तुलना की जाय। उसे समान धर्म अलंकार कहते हैं।
उपमा अलंकार के उदाहरण
पीपल के पत्ते के समान मन कांपने लगा।
ऊपर दिए गए उदाहरण में मन की तुलना पीपल के पत्ते के साथ की गई है। ऊपर दिए गए उदाहरण में मन उपमेय है और पीपल के पत्ते उपमान है। ऊपर का उदाहरण उपमा अलंकार है।
कर कमल सा कोमल हैं
ऊपर दिए गए उदाहरण में कर को कमल के सामान कोमल कहा गया है। वाक्य में दो वस्तुओं की तुलना कि गयी है मतलब की यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा। इस उदाहरण में ‘कर’ – उपमेय है, ‘कमल’ – उपमान है, कोमल – साधारण धर्म हैऔर सा – वाचक शब्द है।
मुख चन्द्रमा सा सुन्दर है।
ऊपर दिए गए उदाहरण में मुख की तुलना चाँद से की गयी है। इस वाक्य में ‘मुख’ – उपमेय है, ‘चन्द्रमा’ – उपमान है, ‘सुन्दर’ – साधारण धर्म है एवं ‘सा’ – वाचक शब्द है। मतलब की ऊपर का उदाहरण उपमा अलंकार है।
नील गगन सा शांत हृदय था रो रहा।
यहां हृदय की नील गगन से तुलना की गयी है। इस वाक्य में हृदय – उपमेय है एवं नील गगन – उपमान है शांत – साधारण धर्म है एवं सा – वाचक शब्द है। मतलब की यह उदारण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।
हाय फूल सी कोमल बच्ची, हुई राख की थी ढेरी।
ऊपर दिए गए वाक्य में बच्ची की तुलना एक फूल की कोमलता से की गयी है। हम यह भी जानते हैं की जब किसी दो वस्तुओं की तुलना उनके सम्मान धर्म की वजह से की जाती है तब वहां उपमा अलंकर होता है।
सारांश
जब किसी दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकार होता है। तो दोस्तों उपमा अलंकार किसे कहते हैं और उपमा अलंकार के कितने है और उपमा अलंकार की परिभाषा आप जरूर समज गए होंगे।
यह भी पढ़िए