Article Likhna Sikhe: आर्टिकल लिखना सीखे।

आर्टिकल राइटिंग क्या है। Article Likhna Sikhe

Article Likhna Sikhe: आर्टिकल राइटिंग को हिंदी में लेखन विधि या फिर लेखन की कला भी कह सकते है। आर्टिकल राइटिंग को आप किसी भी भाषा में कर सकते हो बस आर्टिकल लेखन विधि का फॉर्मेट एक जैसा होता है।

आर्टिकल राइटिंग करने के लिए रिक्वायरमेंट | Article Likhna Sikhe

अगर आपको आर्टिकल राइटिंग करना है तो सबसे पहले इससे संबंधित कुछ रिक्वायरमेंट के बारे में भी आपको जानकारी होनी बेहद जरूरी है। जैसे

  • आर्टिकल राइटिंग के लिए आपके पास कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन होना चाहिए।
  • आपने कम से कम हाईस्कूल या फिर इसके ऊपर की पढ़ाई की हो क्योंकि आपको आपके पढ़ाई का भी अनुभव आर्टिकल लेखन में काफी ज्यादा सहायक होता हैं।
  • आप जिस भाषा में आर्टिकल लेखन का कार्य करना चाहते हो उस भाषा में आपको अच्छा ग्रामर आना चाहिए और साथ ही में आपको पर्यायवाची जैसे शब्दों का भी ज्ञान होना बेहद अनिवार्य है क्योंकि आर्टिकल लेखन में यह सभी काफी सहायक होते हैं। जैसा होता है।
  • आपको आर्टिकल लेखन करने के लिए टाइपिंग से संबंधित जानकारी होनी चाहिए और साथ ही में आपकी टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए ताकि आप जल्दी-जल्दी आर्टिकल लेखन का कार्य कर सको।
  • आपके अंदर किसी भी विषय को समझने और उसे अपने शब्दों में कहने की क्षमता भी होनी चाहिए।
  • आपको सरल शब्दों के बारे में ज्ञान होना चाहिए क्योंकि आर्टिकल लेखन में ज्यादातर सरल शब्दों का ही उपयोग किया जाता हैं।

आर्टिकल राइटिंग कैसे करते हैं | Article Likhna Sikhe

आर्टिकल लेखन को करने के लिए सबसे पहले आपके अंदर किसी भी विषय को समझाने की कला होनी चाहिए और इतना ही नहीं आप चीजों को ऐसे समझाने का प्रयास करें कि जैसे खुद आप चीजों को समझना चाहते हो अगर आप ऐसा कर पाते हो तो समझ लीजिए आप ने आधा से ज्यादा लेखन करने का काम सीख लिया हैं।

आर्टिकल राइटिंग करने के लिए हमें कई विशेष बातों पर ध्यान देना होता है और तब कहीं जाकर कोई आर्टिकल आप लिख पाते हो। कितना आर्टिकल पढ़ने में आसान लगता है उससे कई गुना ज्यादा आर्टिकल को लिखने में कठिनाइयों का सामना एक राइटर करता हैं। आर्टिकल  लिखते समय हमें निम्न बातों को ध्यान रखना चाहिए

Read Also

1. शांत वातावरण बनाएं

अगर आपको आर्टिकल राइटिंग सीखना है तो सबसे पहले आप को शांत वातावरण की तलाश करनी होगी। आप कभी भी व्यस्त वातावरण में आर्टिकल राइटिंग का काम नहीं कर सकते क्योंकि आपका दिमाग इधर-उधर की बातों को सुनने में और समझने में लगेगा फिर आप अपना ध्यान आर्टिकल राइटिंग पर नहीं दे पाओगे इसलिए जरूरी है कि आप सबसे पहले आर्टिकल राइटिंग करने हेतु शांत वातावरण की तलाश करो फिर आगे की प्रोसेस को पूरा करने की कोशिश करो।

2. आर्टिकल के इंट्रो को आकर्षक यूजर को ध्यान में रखकर तैयार करें

किसी भी आर्टिकल राइटिंग की शुरुआत उस विषय के इंट्रो से होती है जिस विषय पर आप आर्टिकल राइटिंग करने वाले हो। उदाहरण के रूप में अगर आपको आईएएस कैसे बने? के बारे में आर्टिकल लिखना है तो सबसे पहले आप आर्टिकल का इंट्रो तैयार करोगे और इस इंट्रो के अंदर अपने आर्टिकल के विषय के बारे में जानकारी प्रदान करोगे।

ध्यान रहे आप आर्टिकल का इंट्रो जैसे तैयार कर रहे हो वह आकर्षक और यूजर को अंतिम तक पढ़ने के लिए मजबूर करना चाहिए। आपको कभी भी अपने आर्टिकल के इंटरव्यू में जिस विषय पर आप आर्टिकल लिख रहे हो उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं देनी है परंतु शुरुआत ऐसी करनी है जैसे आप उस विषय पर इंट्रो में ही जानकारी बता रहे हो और अगर आपका इंट्रो बेस्ट होगा तो यूजर पूरे लेख को जरूर पड़ेगा और यही एक आर्टिकल की बेस्ट शुरुआत भी होती हैं।

3. किसी भी विषय पर लिखने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें।

आप खुद सबसे पहले उस विषय पर इंटरनेट पर बेस्ट जानकारी को पढ़ें और उसके बारे में सीखे फिर आपको उस विषय पर जानकारी के बारे में पता चल जाएगा फिर आसानी से आप आगे उस विषय पर आर्टिकल राइटिंग कर सकते हो।

अगर आपको देश विषय पर आर्टिकल लिखने के लिए कहा जा रहा है उस विषय पर जानकारी के बारे में पता ही नहीं होगा तो आप आखिर उस विषय पर आर्टिकल लिखोगे कैसे। इसीलिए बेहद जरूरी है कि आप सबसे पहले जिस विषय पर आर्टिकल को लिखना है उस विषय पर अच्छे से जानकारी हासिल करो।

4. दूसरे की राइटिंग स्किल को देखें और समझे

कहा गया है कि अगर किसी भी चीज को सीखो गे तभी आप उससे कुछ बना पाओगे या फिर कुछ कमा सकोगे। इसीलिए सबसे जरूरी है कि आप दूसरों के आर्टिकल राइटिंग के स्किल को समझने का प्रयास करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम कैसे दूसरों की राइटिंग स्किल को समझ सकते है और इससे हमें क्या फायदा होगा।

यदि आपको किसी विषय पर आर्टिकल लिखने के लिए कहा गया है तो सबसे पहले आप गूगल में रैंक टॉप टेन या फिर टॉप फाइव आर्टिकल को देखें और उनकी राइटिंग स्किल को समझने का पूरा प्रयास करें।

5. आर्टिकल राइटिंग में बार-बार एक जैसे शब्दों का प्रयोग ना करें

आर्टिकल लिखने के लिए बार-बार एक ही शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप बार-बार एक ही शब्दों का प्रयोग करके अपना आर्टिकल लिखोगे तो यूजर आपके द्वारा एक ही शब्द को पढ़कर इरिटेट हो सकता है और उनसे आपका आर्टिकल पसंद नहीं आएगा।

इसीलिए आप ज्यादा से ज्यादा शब्दों का प्रयोग करने के लिए अपनी भाषा में पर्यायवाची शब्द पढ़ें और पर्यायवाची शब्द याद करने की कोशिश करें। पर्यायवाची शब्द के जरिए आपको एक शब्द के कई सारे अलग-अलग शब्द मिल जाएंगे और फिर आप उन शब्दों का उपयोग करके अपने आर्टिकल को आसानी से लिख सकते हो और इससे आपकी आर्टिकल में बार-बार एक ही शब्द रिपीट भी नहीं होगा।

6. छोटे छोटे पैराग्राफ से आर्टिकल राइटिंग की शुरुआत करें

आपको आर्टिकल राइटिंग सीखना है तो सबसे पहले आपको खुद स्वयं से इसकी शुरुआत करनी होगी। इसके लिए आप छोटे छोटे पैराग्राफ वाले आर्टिकल लिखने का प्रयास करें आपको शुरुआती समय में कम से कम 300 से लेकर 500 शब्दों के बीच के आर्टिकल लिखने का प्रयास करना चाहिए।

7. किसी भी दूसरे के आर्टिकल को कॉपी करने का प्रयास ना करें

आर्टिकल राइटिंग करने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने लगते है। मगर आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। आर्टिकल राइटिंग करने के लिए आपसे कभी भी दूसरे के आर्टिकल को अपने आर्टिकल में कॉपी पेस्ट नहीं करना चाहिए।

बल्कि उसकी जानकारी को समझ कर अपने शब्दों में आर्टिकल में लिखना चाहिए ना की डिट्टो कॉपी करना चाहिए। अगर आप आर्टिकल राइटिंग में कॉपी पेस्ट का सहारा लोगे तो आपकी कंटेंट राइटिंग स्किल कभी भी डिवेलप नहीं होगी और कभी भी आप एक अच्छे राइटर नहीं बन सकते।

Read More

Leave a Comment