SEO क्या है। SEO Kya Hai Hindi Mai
SEO Kya Hai Hindi Mai: SEO का full form “Search Engine Optimization” है। यह एक ऐसी technique है जिससे हम अपने वेबसाइट या ब्लॉग के कंटेंट को optimize करके सर्च इंजन पर किसी keyword के लिए टॉप पोजीशन पर रैंक करा सकते हैं ऐसा प्रोसेस ताकि हमें ज्यादा से ज्यादा visitors मिल सके।
एक ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल के SERP (Search Engine Result Page) में पहले पेज में लाने के लिए कई सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और काफी मेहनत भी करनी पड़ती है।
Google में First Page पर रैंक करना क्यों जरुरी है? | SEO Kya Hai Hindi Mai
हर ब्लॉगर की कोशिश रहती है की उसका blog post को गूगल के पहले पेज पर दिखाई दे। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग पहले पेज पर आने वाली वेबसाइट पर ही visit करना पसंद करते हैं।
एक रिसर्च के अनुसार लगभग 94% clicks गूगल के first page पर ही आते हैं।
ऐसे में हर बिज़नेस की भी यही कोशिश होती है की वह SERP में पहले पेज पर आये ताकि वह अपने competitor से आगे निकल सके। इसलिए SEO क्या है इस बारे में जानकारी होना जरुरी है।
SEO क्यों जरुरी है? | SEO Kya Hai Hindi Mai
अगर आप blogging करते हैं तो आपको यह जरुर पता होगा की इन्टरनेट पर हर रोज लाखों की संख्या में ब्लॉग पोस्ट पब्लिश किये जाते हैं, लेकिन उनमे से केवल कुछ ही पोस्ट सर्च इंजन पर top में rank कर पाते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल जैसे सर्च इंजन का algorithm रैंकिंग से पहले कई सारी चीजों की जांच करता है और उसके बाद ही निर्णय लेता है की कौन सा पोस्ट किस कीवर्ड पर रैंक करेगा और कौन से position में दिखाई देगा।
गूगल की हमेशा यही कोशिश होती है की वह हमेशा quality content को पहले पेज पर दिखाए, इसके लिए कई सारे ranking factors यानि नियम तय किये गये हैं।
मान कर चलिए आप एक पोस्ट लिख रहे हैं जिसका title है “What is search engine optimization?” अब आप इसे गूगल पर सर्च करके देखे।
आप देख सकते हैं की उस Keyword से जुडी जानकारी 24,70,00,000 pages पर पहले से मौजूद है। अब इन सभी को पीछे छोड़ कर अगर आप टॉप में आना चाहते हैं तो यह काम बिना SEO के सम्भव नही है।
हाँ, आप ऐसे keyword पर भी आर्टिकल लिख सकते हैं जिसपर कोई competition नही है, लेकिन यदि आपका article SEO optimized नही है ।
तो कल को कोई दूसरा व्यक्ति उसी टॉपिक पर पोस्ट लिखकर आपसे आगे निकल जाएगा। यही वजह से SEO क्या है यह जानना और SEO techniques का उपयोग करना बहुत ही जरुरी है।
SEO कैसे काम करता है? | SEO Kya Hai Hindi Mai
SEO क्या है इस की basic जानकारी आपको पता चल चुकी है, अब हो सकता है आपके मन में यह सवाल आ रहा हो की आखिर SEO कैसे काम करता है? तो इसे समझने के लिए हमें सर्च इंजन को समझना पड़ेगा की आखिर वह किस प्रकार के content को SERP में top position पर दिखाता है।
दरअसल गूगल और अन्य search engines की यही कोशिश होती है की वह अपने users को सबसे सही और सटीक जानकारी प्रदान करे।
इसके लिए वह उस जानकारी से सम्बन्धित websites को खोजता है और अपने algorithm के मध्यम से quality और credibility (विश्वसनीयता) के आधार पर रैंकिंग प्रदान करता है।
SEO techniques के जरिये हमारी यही कोशिश होती है की हम अपनी वेबसाइट की quality और credibility को improve कर सके।
SEO कितने प्रकार के होते हैं। SEO Kya Hai Hindi Mai
Search Engine Optimization मुख्य रूप से 3 प्रकार होते हैं।
- On-Page SEO
- Off-Page SEO
- Technical SEO
वेबसाइट रैंकिंग के लिए ये तीनो बहुत ही important हैं।
On-Page SEO क्या है?
On-Page SEO में हम अपने वेबसाइट या ब्लॉग के कंटेंट को optimize करते हैं।
इसके लिए हमें मुख्य रूप से 3 काम करने होते हैं:
- Keyword Research करना
- Content Create करना
- Keyword Optimization करना
Keyword Research करना
जब भी हम अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखते हैं तो उससे पहले हम ऐसे keywords को ढूंढते हैं जिसे गूगल पर ज्यादा सर्च किया जाता है और उसपर रैंक किया जा सके।
Keyword research के लिए कई सारे tools हैं जिनका उपयोग किया जाता है जैसे:
- Google Keyword Planner
- Ahref
- SEMrush
- Ubersuggest आदि
इन tools की मदद से किसी भी keyword की ट्रैफिक और competition देखी जा सकती है। हांलाकि ये 100% accurate तो नही होते लेकिन इससे अंदाजा जरुर लगाया जा सकता है।
Content Create करना
Target keyword मिलने के बाद अगला स्टेप होता है कंटेंट बनाना यानि पोस्ट लिखना। आपको content create करते समय उसकी quality का ध्यान रखना पड़ता है, उसमे आपको केवल वही चीजें डालनी हैं जिसे आपकी audience पढना चाहती है।
Off-Page SEO क्या है? | SEO Kya Hai Hindi Mai
जैसा की नाम से पता चल रहा है, इसमें हम कुछ ऐसे SEO techniques का उपयोग करते हैं जो की हमारे वेबसाइट की रैंकिंग को boost करने के लिए बाहर से सपोर्ट करता है।
- यानी off-page SEO में हमे अपने वेबसाइट के अंदर कोई बदलाव नही करने होते।
- यहां पर हम कुछ ऐसे काम करते हैं जिससे हमारे website की authority और reputation increase होती है। इसके लिए कुछ इस तरह के काम करने होते हैं।
- Social Media Sharing: सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की लिंक शेयर करना आदि।
- social bookmarking आदि। बैकलिंक बनाते समय हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए की जिस साईट पर हम लिंक बना रहे हैं उसकी क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए नही तो इसका negative प्रभाव भी पड़ सकता है।
Technical SEO क्या है? | SEO Kya Hai Hindi Mai
आपकी वेबसाइट दिखने में अच्छी है, आपने कंटेंट भी अच्छे डाले हैं लेकिन इसके बावजूद आपको अपनी साईट को optimize करने की जरुरत पड़ सकती है।
Technical SEO में हम site के backend पर काम करते हैं और user experience को improve करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए हमें निचे दिए कुछ चीजों पर ध्यान देना पड़ता है:
- Page speed: आपके ब्लॉग/वेबसाइट की loading speed अच्छी होनी चाहिए नही तो यूजर आपकी साईट बंद करके कहीं और चला जाएगा और इससे गूगल को negative signal मिलेगा जिससे ranking down हो सकती है। आप Google PageSpeed Insights से site की स्पीड चेक कर सकते हैं।
- Mobile Friendly Site: आपकी साईट मोबाइल पर अच्छे से दिखाई देना चाहिए इसके लिए आपको responsive website theme का उपयोग करना चाहिए।
- HTTPs का उपयोग करें: यह एक प्रकार का secured protocol है, by default site HTTP पर चलती है जो की सुरक्षित नही होती है। इसके लिए आपको SSL install करना पड़ता है।
- Robot.txt File: यह एक प्रकार की फाइल है जिसमे कुछ codes होते हैं जो की सर्च इंजन को बताते हैं की कौन से पेज को crawl करना है और किसे नही करना है। इसपर भी सावधानीपूर्वक ध्यान देना पड़ता है।