Keyboard Kya Hai in Hindi | कीबोर्ड क्या है और कितने प्रकार के होते हैं।
Contents
कीबोर्ड क्या है | Keyboard Kya Hai in Hindi
Keyboard Kya Hai in Hindi: दरअसल आपको बता दूं कि कीबोर्ड कंप्यूटर का एक प्रमुख Input Device है। इसका उपयोग किसी भी Data को टाइप करके कंप्यूटर में एंटर करने के लिए किया जाता है। इसमें कई सारी अलग-अलग प्रकार की Keys होती है। और सभी Keys का अलग अलग काम होता है।
कंप्यूटर कीबोर्ड अधिकतर आयताकार होते है। और ये टाइप राइटर की तरह ही होता है। लैपटॉप कीबोर्ड में कंप्यूटर कीबोर्ड से कम Keys होती है।
कीबोर्ड का अविष्कार किसने किया। Keyboard Kya Hai in Hindi
कीबोर्ड का अविष्कार अमेरिकी अविष्कारक क्रिस्टोफर लैथम शॉल्स (14 फरवरी 1819 – 17 फरवरी 1890) ने QWERTY कीबोर्ड का अविष्कार किया था।
कीबोर्ड के प्रकार | Keyboard Kya Hai in Hindi
1. Wireless Keyboard
Wireless Keyboard को किसी भी कंप्यूटर में कनेक्ट करने के लिए वायर की जरुरत नहीं पड़ती है। इसे कंप्यूटर या लैपटॉप में रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF), इन्फ्रारेड (IR), या Bluetooth तकनीक द्वारा जोड़ा जाता है। और इनमे बैट्री होती है जो एक निश्चित समय तक चलती है। और इसके बाद इसे बदलना पड़ता है।
2. Flexible Keyboard
ये कीबोर्ड आम तौर पर एक सामान्य कीबोर्ड की तरह ही होते है। लेकिन इन्हे हम बिना टूटे मोड़ सकते है। जिसे कही भी लाने और ले जाने में आसानी होती है। ये आम तौर पर सिलिकॉन रबर के बने होते है। जो पानी और धूल के प्रतिरोधी होते है।
3. Virtual Keyboard
Virtual Keyboard एक Software या Application होता है। जो हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर ओपन होता है। और इसमें हम माउस की सहायता से टाइपिंग कर सकते है।
अगर आप टचस्क्रीन लैपटॉप का उपयोग करते है तो इसमें आपको टाइपिंग में बहुत ही आसानी होगी। लैपटॉप या कंप्यूटर के भौतिक कीबोर्ड के ख़राब हो जाने पर इसका उपयोग कर सकते है। मोबाइल फ़ोन के कीबोर्ड को हम वर्चुअल कीबोर्ड कह सकते है।
4. Ergonomic Keyboard
इस प्रकार के कीबोर्ड अधिकतर अंग्रेजी के अक्षर (V) वी के आकार के बनाये जाते है। इनका मुख्य उद्देश्य हाथों के तनाव को कम करना है। इस कीबोर्ड के निचे की तरफ कुछ जगह ज्यादा होती है। जहाँ हम हथेलियों को टीकाकार टाइपिंग कर सकते है।
5. Projection Keyboard
यह कीबोर्ड आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला कीबोर्ड है। इसे हम ब्लूटूथ की सहायता से अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या स्मार्ट फ़ोन से जोड़ सकते है।
इसमें किसी भी प्रकार की कोई भौतिक कीबोर्ड Keys नहीं होती है। इसका उपयोग करने के लिए एक समतल जगह की जरुरत होती है। जहाँ लेज़र के माध्यम से सतह पर सही कीबोर्ड बन सके।
जैसे ही हम सतह से किसी की को प्रेस करते है तो लेज़र के माध्यम से इसका सिग्नल सेंसर तक जाता है। और इसके बाद वो अक्षर अपने PC या लैपटॉप में टाइप हो जाता है। इसे हम Projection या Laser Keyboard कहते है।
6. Gaming Keyboard
Gaming Keyboard को लंबे समय तक उपयोग करने के लिए मजबूत बनाया जाता है। और इनको Ergonomic Keyboard की तरह ही डिज़ाइन किया जाता है। रात में गेम खेलने में आसानी के लिए इनमे Keys में लाइट लगी हुई होती है।
इन कीबोर्ड में एक सामान्य कीबोर्ड से कम Keys होती है। गेमिंग के लिए मुख्य रूप से WASD और इन Keys के आस-पास की Keys और Esc का ही अधिकतर उपयोग होता है।
7. Mechanical Keyboard
Mechanical keyboard एक सामान्य कीबोर्ड से बिलकुल ही अलग होते है। सामान्य कीबोर्ड में Keys के निचे Rubber Dome होता है। लेकिन Mechanical Keyboard में हर Keys एक Switch के रूप में होती है।
इनके निचे एक स्प्रिंग और प्लंजर लगे होते है। जो की हमे फ़ास्ट टाइपिंग करने में बहुत ही मदद करते है। और ये महंगे होते है, लेकिन इन्हे यूजर को उपयोग करने में बहुत ही आसानी होती है।
8. Membrane Keyboard
इस प्रकार के कीबोर्ड की कुंजियों के बिच में खाली जगह नहीं होती है। ये कीबोर्ड फ्लैट होते है। इन कीबोर्ड में टाइपिंग करना बहुत ही कठिन होता है। फ़ास्ट टाइपिंग करते वक्त इनमे त्रुटि रहने की सम्भावना ज्यादा रहती है।
कीबोर्ड कुंजियों के प्रकार | Keyboard Kya Hai in Hindi
एक कीबोर्ड में सामान्यतया 106 से 110 Keys होती है। और इन सभी कुंजियों को अलग- अलग भागो में बता गया है। और इन सभी का काम अलग अलग होता है।
1. Alphanumeric Keys
इस प्रकार की Keys में Alphabets (AtoZ) और नंबर (1-0), और सारे Symbols आते है। और टाइपिंग का सारा काम इन्ही Keys से पूरा होता है।
2. Function Keys
कीबोर्ड के सबसे ऊपर वाले भाग की (Keys) कुंजियों को Function Keys कहते है। जो की F1 से F12 तक होती है। और इन सभी का काम अलग-अलग होता है। जैसे- कीबोर्ड में F1 से कंप्यूटर में Help Center को Open कर सकते है। और F2 से किसी फोल्डर को डायरेक्टली Rename कर सकते है। आदि।
3. Indicator Keys
किसी भी कीबोर्ड में 3 तरह की इंडिकेटर Keys होती है। और इन सभी का काम अलग-अलग होता है।
Num lock Key:- Numeric Keypad का उपयोग करने पर इस Key का उपयोग किया जाता है। अगर ये ON होती है तो इसके ऊपर एक Signal के रूप लाइट दिखाई देती है।
Capslock Key:- इस Key का उपयोग Alphabetic letter को Capital या बड़ा लिखने के लिए किया जाता है। इसे on करने के बाद बिना Shift की मदद से सारे लेटर बड़े लिख सकते है।
Scroll Key:- इस Key का उपयोग Scrolling के लिए किया जाता है।
4. Cursor Control Keys
इन Keys को Navigation Keys के नाम से भी जाना जाता है। इन कुंजियों का उपयोग कर्सर को स्क्रीन पर कण्ट्रोल करने अर्थात दायें, बायें और ऊपर निचे करने के लिए किया जाता है।
Enter Key:- Enter Key Ok बटन के जैसे काम करती है। टाइपिंग करते हुए लाइन को चेंज करने के लिए इस Key का उपयोग किया जाता है। और किसी भी Command को Confirm करने के लिए भी इस key का उपयोग किया जाता है।
Tab Key:- इस Key की मदद से हम ने Peragraph Start कर सकते है। और किसी भी Menu में बिना माउस की सहायता एक Option से दूसरे option पर जाने के लिए भी इस Key का उपयोग किया जाता है।
PageUp Key (PgUp):- इस Key का उपयोग किसी भी Page या Documents में ऊपर की तरफ जाने के लिए किया जाता है।
BackSpace Key:- इसका उपयोग किसी भी लेटर के बाई तरफ से वर्ड को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
Delete Key:- इसका उपयोग बैकस्पेस कुँजी का बिलकुल ही विपरीत है। किसी बी लेटर में दाई तरफ से वर्ड को डिलीट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
Insert Key:- इस Key का उपयोग Missing Character को पूरा करने के लिए किया जाता है। Insert Key को On करके किसी भी Character के बिच में लेटर को बिना किसी दिक्कत के टाइप कर सकते है।
Arrow Keys:- इन कुंजियों का उपयोग भी कंप्यूटर में कर्सर को ऊपर, निचे और दाये तथा बाएं करने के लिए किया जाता है। इनका उपयोग किसी Menu में एक Option से दूसरे Option पर जाने के लिए भी किया जाता है।