Nara lekhan in hindi Format और उदाहरण
Contents
नारा लेखन
Nara lekhan : हेलो, हिंदी बाराखड़ी डॉट कॉम पे आपका स्वागत है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से नारा लेखन कैसे होता है उसके बारेमे पूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है।
लेखन कौशल के बोहत से प्रश्नो के जवाब हमे एग्जाम में लिखने होते है। दोस्तों, लेखन कौशल के प्रश्नो के मार्क्स भी बहुत अच्छे होते है, इसलिए आपको लेखन कौशल को टॉपिक नारा लेखन को अच्छे से समझना जरुरी है।
नारा क्या है
दोस्तों नारा लेखन को समझने से पहले यह जानना जरुरी है की नारा क्या होता है।
दोस्तों आज के ऑनलाइन जमाने में आप अपने मोबाइल या टीवी ने बोहत सी रैलि या कोई सभा देखते होंगे जैसे की 15 वि अगस्त जैसे त्यौहार पर या कोई नेता की रैली में इकठ्ठे हुए लोग एक ही आवाज में कुछ बोल रहे होते है जैसे की जब तक चाँद सूरज रहे, नेताजी अमर रहे वगेरा वगेरा।
तो इस तरह के वाक्य लोग इकठ्ठे होकर ऊँची आवाज में बोलते है उन्हें नारा कहते है। यह तो हम अपनी लोकल भाषा में नारा के बारेमे समजे है अब हम इसकी परिभाषा समझते है।
नारा की परिभाषा : समाज के कुछ संक्षिप्त और प्रेरणादायक और उद्देश्यों से भरे हुए वाक्यों को नारा कहते है।
नारा के वाक्य बहुत तेजी से लोगो की जुबान पर चढ़ जाते है और लोग भीड़ में उसे बुलंद आवाजों में बोलते है।
नारा लेखन
अपने समाज, राष्ट्र, पर्यावरण और धर्म के हित प्रेरणादायक और अर्थ भरे वाक्यों की रचना करना उसे नारा लेखन कहा जाता है। अगर आसान भाषा में कहा जाय तो पब्लिक को जागृत करने के कुछ वाक्य लेखन।
नारा लेखन को हम नीति वचन ,प्रचार वाक्य, आह्वान वाक्य, सिद्धांत वाक्य लेखन भी कह सकते है। नारा में कुछ न कुछ सिद्धांत रहता है एक नारा कुछ ज्यादा ही बोल जाता है। इसलिए प्रचार में नारा का आह्वान बार बार किया जाता है।
नारा लेखन प्रारूप
अगर आप भी नारा लिखना चाहते है तो नारा का फॉर्मेट यानी ढांचा, प्रारूप क्या होता है वह समजना जरुरी है। ज्यादातर नारा लेखन हमे एग्जाम में करना होता है।
एग्जाम में नारा लेखन के अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए आपको नारा लेखन का प्रारूप अच्छे से समझना जरुरी है।
- नारा लिखने के लिए हमेशा सरल और प्रचलित लोकप्रिय शब्दों का उपयोग करे।
- छोटा नारा बहुत कुछ कह जाता है इसलिए नारा हमेशा ऐसे लिखो की सुनने वाले के दिल में बैठ जाय।
- नारा बैठते शब्दों में लिखे। जिसे तुक लय कहते है ताकि ऊँची आवज में बड़ी आसानी से बोला जा सके।
- नारा हमेशा कम शब्दों में लिखना चाहिए। अच्छे नारा लेखन के लिए ज्यादा शब्दों की जरुरत नहीं है।
- नारा हमेशा प्रभावशाली होना चाहिए।
- नारा लेखन में सामनार्थी शब्दों का भी उपयोग कर सकते है।
- नारा लेखन वक्त आपको कुछ चिह्नों का ध्यान रखना जरुरी है जैसे की उद्गार चिह्न, अल्पविराम, पूर्ण विराम वगेरा। ताकि नारा पढ़ने वाला उचित लय के साथ नारो का उच्चारण कर सके।
- नारा लेखन समय अगर आपका नैरा दो वाक्यों का है तो दोनों वाक्य चिपकाके ना लिखे एक वाक्य के निचे एक वाक्य लिखे।
- हमेशा ध्यान रहे नारा कुछ न कुछ उद्देश्य देता है इसलिए अगर आप नारा लिख रहे है तो वह नारा उद्देश्यपूर्ण और अर्थपूर्ण होना जरुरी है।
- शब्दों का हमेशा उचित चयन करे। कुछ भी शब्द नारो में ना डाले।
- नारा लेखन में शब्दों का आपस में तालमेल रखना जरुरी है।
नारा लेखन के विषय
नारा लेखन के विषय निचे मुजब हो सकते है।
- सामाजिक
- महामारी
- नारी जाग्रति
- आध्यात्मिक
- बेरोजगारी
- धार्मिक
- जागृति
- राजनैतिक
- उत्साहदायक
- व्यवसायिक
- प्रेरक नारे
- पर्यावरण
- प्रदूषण
- भूखमरी
- गरीबी
Nara lekhan का उद्देश्य क्या है
तो चलो जानते है की नारा लेखन के उद्देश्य क्या है
- नारा लेखन समाज को एक अच्छा सन्देश देने के लिए लिखा जाता है।
- नारा लेखन के माध्यम से कुछ प्रेरणा लोगो तक पहुंचाई जाती है।
- समाज को जागृत करने के लिए नारा लेखन लिखा जाता है।
नारा लेखन के उदाहरण
नारा लेखन का सबसे अच्छा उदाहरण हम अपने देश के स्वातंत्र्य सेनानियों से जानते है उन्होंने लोगो को जागृत करने के लिए बोहत सारे नारो की रचना की है
जैसे की सुभाष चंद्र बोज ने नारा दिया है ‘तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा‘
ऐसे ही और आजादी के नारे निचे मुजब है ,
- “मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार, अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा” – लाला लाजपत राय
- “वंदे मातरम”- बंकिमचंद्र चटर्जी
- “अंग्रेजों भारत छोड़ो” – महात्मा गांधी
- “इंकलाब जिंदाबाद” – भगत सिंह
- “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा” – बाल गंगाधर तिलक
- “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे” – चंद्र शेखर आजाद
- “जय हिंद” – सुभाष चंद्र बोस
- “सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है” – रामप्रसाद बिस्मिल
पर्यावरण Nara Lekhan In Hindi
- पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए करो इसका सम्मान।
- पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, इसकी रक्षा का फर्ज उठाना है।
- पशु-पक्षी हैं धरती की शान, और पेड़ हैं धरती की जान।
- प्रकृति का मत करो शोषण, सब मिलकर बचाओ पर्यावरण।
- हर बच्चे को सिखाओ पर्यावरण की रक्षा का सबक।
- आप सभी को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप पर्यावरण को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
- न जल को प्रदूषित करो, न वायु को और न वातावरण को।
- जैसे-जैसे प्रकृति को नुकसान पहुँचता जायेगा, मनुष्य की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएँ भी बढ़ती जाएँगी।
- पर्यावरण में वृक्षों का भंडार, करता है पृथ्वी का श्रृंगार।
- स्वच्छता को बनाएं अभियान, पर्यावरण का बढ़ाएं मान।
- जब आस पास हरियाली होगी तो जीवन में खुशहाली होगी।
- प्रकृति की है अब यही पुकार, बंद करो पर्यावरण पर प्रहार।
प्रदुषण पे नारा लेखन
- प्रदूषण का खात्मा हम मिलकर करेंगे, पर्यावरण को बचाने के लिए हम मिलकर लड़ेंगे।
- प्रदूषण पे लगाम लगायें, पर्यावरण को स्वच्छ बनायें।
- पर्यावरण प्रदूषण है एक बीमारी, इस से त्रस्त है दुनिया सारी।
- गन्दी हवा खाओगे गन्दा जल पिओगे, प्रदूषण के साथ ही कल जिओगे।
- जब स्वच्छ होगी गली और स्वच्छ होगा घर, तभी प्रदूषण मुक्त होगा पर्यावरण।
- प्रदूषण हमारी जरूरत नहीं है, इसको मिटाना ही सबसे सही है।
- जीवन का एक अलग ही आनंद होगा, जिस दिन प्रदुषण का अंत होगा।
- हर भारतवासी का है यह सपना, प्रदूषण मुक्त बने भारत अपना।
- हर भारतवासी ने ठाना है, प्रदूषण के दानव को देश से भगाना है।
- प्रदूषण की यह समस्या विशाल, पर्यावरण के लिए बन गया है काल।
सारांश
तो दोस्तों नारा लेखन समाज को जागृत करने का काम करता है। तो मेने यहां पे आपको Nara Lekhan In Hindi उदाहरणों सहित समझाया है आशा करता हु आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी।
यह भी जरूर पढ़े