Samvad Lekhan In Hindi संवाद लेखन टिप्स और उदाहरण
Contents
Samvad Lekhan In Hindi
Samvad Lekhan In Hindi : हेलो दोस्तों, हिंदी बाराखड़ी डॉट कॉम पे आपका स्वागत है। लेखन कौशल के अच्छे मार्क्स हमे परीक्षा में मिलते है। इसलिए संवाद लेखन को अच्छे से समझना जरुरी है।
संवाद की परिभाषा : दो या दो से अधिक व्यक्ति के बातचीत या वार्तालाप को संवाद कहते है।
दिन में हम बोहत सारे लोगो से कुछ न कुछ संवाद करते ही रहते है। चाहे हम घर में हो या पढ़ने गए हो या किसी दुकान पर सामान लेने गए हो।
संवाद लेखन के उदाहरण हमे कहानिया, नाटक संग्रह वगेरा से मिलता रहता है। आज के डिजिटल युग में फिल्म, शार्ट वीडियो वगेरा में बोहत संवाद के उदाहरण आप निकाल सकते हैं।
संवाद लेखन की जरूरी टिप्स
- संवाद हमेशा सरल और रोचक भाषा में लिखना चाहिए। ताकि पढ़ने वाले को आसानी रहे।
- संवाद छोटे रखे। ताकि वह ज्यादा रोचक लगे।
- अगर हो सके तो संवादों में मुहावरों का भी प्रयोग करे।
- संवाद में विराम चिह्नों का उपयोग अति आवश्यक है।
- जहा सवाल हो वह प्रश्नार्थ चिह्न (?) और जैसे जरुरत हो वैसे संवाद के अनुसार चिह्न का उपयोग करना चाहिए।
- संवाद हो सके तो तर्क वितर्क वाले जरूर बनाये।
- संवाद लेखन में सरल भाषा का प्रयोग करे।
- संवाद लिखते समय पात्र का ध्यान रखे। हड़बड़ी में गलत पात्र का संवाद लिखने की सम्भावना रहती है।
यह भी पढ़े – नारा लेखन
संवाद लेखन उदाहरण
कुछ संवाद लेखन के उदाहरण में यहाँ साझा कर रहा हु जिसे पढ़कर आप samvad lekhan को अच्छे से समज सकते हैं।
भाई बहन के बिच सवांद लेखन
भाई – बहन, कहा जा रही हो ?
बहन – में चाचा के घर जा रही हु।
भाई – क्यों ?
बहन – चाचाजी कल बाजार गए थे। मेने उनके साथ पेंसिल और पेन मंगवाया था, वही लेने जा रही हु।
भाई – तूने अकेले अकेले क्यों मंगवाया ? मुझे बताया क्यों नहीं ? मुझे भी नोटबुक मंगवानी थी।
बहन – अरे भैया, चाचाजी जल्दी जल्दी में जा रहे थे तब मेने मंगवाया था।
भाई – अच्छा ठीक है। जा लेकर घर आजा।
शिक्षक और छात्र के बिच का संवाद लेखन
शिक्षक – मनोज, खड़े हो जाओ।
छात्र – (खड़े होकर ) जी सर
शिक्षक – कल तुम स्कूल क्यों नहीं आये थे ?
छात्र – सर, कल में बीमार था, मुझे बोहत बुखार आया था इसलिए स्कूल नहीं आ पाया।
शिक्षक – अच्छा ! तुम बीमार थे. (गुस्से से) तो कल, तुम बाजार में क्यों घूम रहे थे।
छात्र – सर में, घूम नहीं रहा था। दवाई लेने गया था।
शिक्षक – अच्छा, ठीक है। बैठ जाओ।
दो दोस्त के बिच का संवाद लेखन
मनोज – कल से दो दिन की छुट्टी है। बता क्या करेंगे ?
नितिन – करना क्या है, परीक्षा आ रही है पढ़ाई करेंगे और क्या।
मनोज – पागल, पुरे दिन पढ़ाई करेगा क्या ? थोड़ा बोहत भी आराम नहीं करेगा ?
नितिन – फिर बता, थोड़े बोहत आराम के लिए क्या करना पड़ेगा ?
मनोज – मेरे दादाजी शाम को हमेशा मंदिर जाते है।
नितिन – हा, आगे
मनोज – मंदिर में बोहत पेड़ पौधे है। वहा शाम को दादाजी के साथ जाकर पेड़ पोधो में पानी डालेंगे।
नितिन – अरे वाह, पेड़ पोधो में पानी डालना मुझे अच्छा लगता है। कल पक्का शाम को मंदिर जायँगे।
मनोज – ह… थोड़ी देर दादाजी के साथ भगवान में ध्यान लगायेंगे। और उसके बाद पेड़ पोधो में पानी डालेंगे।
नितिन – पक्का। कल शाम को में तेरे घर आ जाऊंगा।
मनोज – ठीक है, में इंतजार करूंगा।
नितिन – बाय
मनोज – बाय, टाटा
Conclusion
दो या दो से अधिक व्यक्ति के बातचीत या वार्तालाप को संवाद कहते है। और संवाद लेखन भी एक कला है। संवाद लेखन में चिह्नों का बहुत ध्यान रखना होता है। संवाद के अनुसार चिन्ह का उपयोग होता है। Samvad lekhan in hindi अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।
धन्यवाद
यह भी पढ़े